Masik Shivratri 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें पूरी लिस्ट
Masik Shivratri 2026 Date: कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि का नियमित व्रत रखने से महाशिवरात्रि के दिन किए गए उपवास का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में मासिक शिवरात्रि किन-किन तिथियों पर मनाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Masik Shivratri 2026 List: हिंदू परंपरा में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि, दोनों ही अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, जबकि वर्ष में एक बार पड़ने वाली महाशिवरात्रि को सबसे बड़ा शिव पर्व माना जाता है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने से भक्त के जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन उपवास, पूजा और ध्यान के माध्यम से शिव कृपा प्राप्त करने का विशेष विधान है। यह भी कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि का नियमित व्रत रखने से महाशिवरात्रि के दिन किए गए उपवास का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में मासिक शिवरात्रि किन-किन तिथियों पर मनाई जाएगी।
Ekadashi 2026: जानें यज्ञ से भी अधिक फलदायी एकादशी व्रत की तिथियां, साल 2026 कब-कब पड़ेंगी
2026 Purnima Date: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
2026 की मासिक शिवरात्रि तिथि लिस्ट
| तिथि | त्योहार |
| जनवरी 16, 2026, शुक्रवार | मासिक शिवरात्रि (माघ) |
| फरवरी 15, 2026, रविवार | महा शिवरात्रि (फाल्गुन) |
| मार्च 17, 2026, मंगलवार | मासिक शिवरात्रि (चैत्र) |
| अप्रैल 15, 2026, बुधवार | मासिक शिवरात्रि (वैशाख) |
| मई 15, 2026, शुक्रवार | मासिक शिवरात्रि (ज्येष्ठ) |
| जून 13, 2026, शनिवार | मासिक शिवरात्रि (ज्येष्ठ अधिक मास) |
| जुलाई 12, 2026, रविवार | श्रावण शिवरात्रि (आषाढ़) |
| अगस्त 11, 2026, मंगलवार | मासिक शिवरात्रि (श्रावण) |
| सितंबर 9, 2026, बुधवार | मासिक शिवरात्रि (भाद्रपद) |
| अक्तूबर 8, 2026, बृहस्पतिवार | मासिक शिवरात्रि (आश्विन) |
| नवंबर 7, 2026, शनिवार | मासिक शिवरात्रि (कार्तिक) |
| दिसंबर 7, 2026, सोमवार | मासिक शिवरात्रि (मार्गशीर्ष) |
मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि शिव जी को प्रसन्न करने का अत्यंत प्रिय अवसर माना जाता है। महाशिवरात्रि बड़े उत्सव के रूप में पूरे देश में मनाई जाती है। मासिक शिवरात्रि प्रत्येक महीने भगवान शिव की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं, तथा "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करते हैं। साल 2026 में आने वाली हर मासिक शिवरात्रि, भक्तों को शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।