फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: temperature drops below zero due to snowfall; daylight robbery in solan; crackdown drug trafficke

HP Big News: बर्फबारी से केलांग-कुकुमसेरी का पारा माइनस में, सोलन में दिनदहाड़े लूट; नशा तस्करों पर शिकंजा

Fri, 16 Oct 2026 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 04:54 PM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया। हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की जजरी पंचायत में खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
 

विज्ञापन
HP Big News: temperature drops below zero due to snowfall; daylight robbery in solan; crackdown drug trafficke
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 व कुकुमसेरी में -1.2  डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। वहीं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने हिमाचल प्रदेश में मानसून आपदा और कथित पर्यावरणीय उल्लंघनों से जुड़े मामले में राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर गंभीर रुख अपनाया है। दूसरी तरफ हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की जजरी पंचायत में खेत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय चालक की मौत हो गई। नशे के अवैध कारोबार पर चोट करने के लिए ऊना पुलिस ने अब तस्करों की संपत्ति की जांच तेज कर दी है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन

Trending Videos

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान, कुकुमसेरी-केलांग में पारा माइनस 1.7 डिग्री
हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 व कुकुमसेरी में -1.2  डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान में 5 से 15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में हुई मुलाकात, सोलन पहुंचते ही 85 हजार रुपये लूटे
सोलन में नेपाली मूल के एक व्यक्ति से मारपीट कर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित के अनुसार, वह ननखड़ी में रहता है और सेब सीजन समाप्त होने के बाद नेपाल लौट रहा था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

मानसून आपदा मामले में एनजीटी सख्त
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने हिमाचल प्रदेश में मानसून आपदा और कथित पर्यावरणीय उल्लंघनों से जुड़े मामले में राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर गंभीर रुख अपनाया है। अधिकरण ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे अगली सुनवाई में प्रधान सचिव, नगर एवं ग्राम नियोजन की वर्चुअल उपस्थिति सुनिश्चित करें। अधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रधान सचिव अगली सुनवाई में भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो मुख्य सचिव को स्वयं वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर पीठ की सहायता करनी होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

खेत में पलटा ट्रैक्टर, रातभर नीचे दबे रहे चालक की मौत
हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल की जजरी पंचायत में खेत में ट्रैक्टर पलटने से 58 वर्षीय चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मदन चंद पुत्र आत्माराम निवासी जजरी के रूप में हुई है। वह गुरुवार देर शाम गेहूं की बिजाई करने खेत में गए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। रातभर किसी को हादसे का पता नहीं चल पाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

ऊना में नशा तस्करों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा
नशे के अवैध कारोबार पर चोट करने के लिए ऊना पुलिस ने अब तस्करों की संपत्ति की जांच तेज कर दी है। नशा तस्करी के मामलों में केवल बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित रहने के बजाय पुलिस अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि वित्तीय जांच के आधार पर करीब 1.57 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों से जुड़े आरोपियों की संपत्तियां भी शामिल हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed