हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें: चार दिन बरसेंगे बादल; हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्र की ढांक से गिरकर माैत
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रथम वर्ष के एक विद्यार्थी से कथित रैगिंग का मामला सामने आया है। वहीं रोहतांग दर्रा घूमने गए गाजियाबाद के एक छात्र की फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरकर मौत हो गई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14 और 15 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रथम वर्ष के एक विद्यार्थी से कथित रैगिंग का मामला सामने आया है। उधर, रोहतांग दर्रा घूमने गए गाजियाबाद के एक छात्र की फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरकर मौत हो गई। कीरतपुर-मनाली फोरलेन की झलोगी टनल को भूस्खलन के खतरे से सुरक्षित करने के लिए नया तकनीकी विकल्प तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
माैसम: इन जिलों में बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, सात सीनियर छात्रों की भूमिका की जांच
रोहतांग घूमने गए गाजियाबाद के छात्र की ढांक से गिरकर मौत
हिमाचल की झलोगी टनल का मुहाना 500 मीटर आगे बनेगा
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 14 और 15 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में अंधड़ व बिजली चमकने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 16 और 17 अक्तूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश या ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रथम वर्ष के एक विद्यार्थी से कथित रैगिंग का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एंटी रैगिंग कमेटी मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, द्वितीय वर्ष के सात विद्यार्थियों की भूमिका जांच के दायरे में है। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की मेंबर सेक्रेटरी को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसके बाद शिकायत की सत्यता जानने के लिए विद्यार्थियों से बातचीत की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रोहतांग दर्रा घूमने गए गाजियाबाद के एक छात्र की फोटो खिंचवाते समय ढांक से गिरकर मौत हो गई। हादसा रोहतांग से ग्रांफू की तरफ जाते समय हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग घूमने आए एक पर्यटक छात्र की मौत होने की सूचना मिली है। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कीरतपुर-मनाली फोरलेन की झलोगी टनल को भूस्खलन के खतरे से सुरक्षित करने के लिए नया तकनीकी विकल्प तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक डिजाइन में टनल का मुहाना करीब 500 मीटर आगे बनाने का सुझाव दिया गया है, जिससे लंबाई लगभग 300 मीटर बढ़ सकती है। अब ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ विस्तृत डिजाइन तैयार करेंगे और अंतिम बदलाव तकनीकी अध्ययन के बाद तय होंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.