फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways ran special trains for the festivals

त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें: वैष्णो देवी के लिए भी अतिरिक्त फेरे, जानिए कौन सी चलेंगी गाड़ियां

Tue, 13 Oct 2026 06:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 13 Oct 2026 06:34 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर रेलवे त्योहारों पर नई दिल्ली-कटरा और मालदा टाउन-हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। कुछ ट्रेनों की अवधि 6 नवंबर तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Railways ran special trains for the festivals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच दो जोड़ी आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा मालदा टाउन और हरिद्वार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, नई दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली एक अन्य विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि छह नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04085 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष ट्रेन 15 और 17 अक्तूबर को नई दिल्ली से चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04086 कटरा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 16 और 18 अक्तूबर को संचालित होगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होकर सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, धंधारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कटरा से सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, गाड़ी संख्या 04485 नई दिल्ली-कटरा आरक्षित विशेष ट्रेन 18 और 20 अक्तूबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04486 कटरा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 19 और 21 अक्तूबर को संचालित होगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में कटरा से सुबह 10 बजे चलकर अगले दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन

मालदा टाउन से हरिद्वार के बीच भी विशेष ट्रेन
रेलवे ने मालदा टाउन और हरिद्वार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 03437 मालदा टाउन-हरिद्वार विशेष ट्रेन 17, 24 और 31 अक्तूबर तथा सात, 14, 21 और 28 नवंबर को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03438 हरिद्वार-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर तथा एक, आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को चलेगी। मालदा टाउन से यह ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम पांच बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

कटरा विशेष ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे
इसके अलावा, गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष एक्सप्रेस के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है। नई दिल्ली से यह ट्रेन 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक और कटरा से 27 अक्तूबर से सात नवंबर तक संचालित होगी। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 12-12 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed