Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal scholarship aadhaar seeding npci mapping required

हिमाचल: आधार सीडिंग नहीं करवाई तो अटक सकती है छात्रवृत्ति की राशि, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Mon, 23 Nov 2026 12:20 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Nov 2026 12:20 PM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों की राशि तकनीकी कारणों से खातों में नहीं पहुंच पा रही है। शिक्षा निदेशालय ने आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग अनिवार्य रूप से पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया अधूरी रहने पर छात्रवृत्ति भुगतान प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
himachal scholarship aadhaar seeding npci mapping required
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छात्रवृत्ति की राशि का इंतजार कर रहे मेधावी विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना है। अगर बैंक खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग पूरी नहीं करवाई गई तो छात्रवृत्ति की रकम खाते में पहुंचने में बाधा आ सकती है। हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 2025-26 के दौरान छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों की राशि तकनीकी कारणों से खातों में नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को बैंक खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय के अनुसार, इन प्रक्रियाओं के अधूरे रहने के कारण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि भेजने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को बिना देरी किए संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर अपने खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग पूरी करवानी होगी। बैंक खाते की मैपिंग सुनिश्चित होने के बाद ही छात्रवृत्ति की राशि सीधे खाते में पहुंचने का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन छात्रवृत्ति योजनाओं के विद्यार्थियों को करना होगा प्रक्रिया पूरी
इस प्रक्रिया से स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) और टीएस नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के पात्र विद्यार्थी प्रभावित हो सकते हैं।

टीएस नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 100 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इन योजनाओं के लाभार्थियों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि खाता एनपीसीआई के साथ मैप हो।

बाहरी राज्यों में पढ़ रहे हिमाचली विद्यार्थियों तक भी पहुंचे सूचना
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों में पढ़ रहे हिमाचली मूल के विद्यार्थियों तक भी यह जानकारी पहुंचाई जाए। ऐसे विद्यार्थी जो राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पात्र हैं, उन्हें समय रहते बैंक खाते की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि छात्रवृत्ति भुगतान में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed