Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal electricity board seniority contract service period revised

हिमाचल: बिजली बोर्ड कर्मियों की वरिष्ठता नए सिरे से होगी तय, अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा

Mon, 23 Nov 2026 12:50 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 23 Nov 2026 12:50 PM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारियों की वरिष्ठता अब अनुबंध सेवाकाल को जोड़कर नए सिरे से निर्धारित करेगा। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अस्थायी वरिष्ठता सूची, आपत्तियों का निपटारा और अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर पदोन्नति समितियों की बैठकें और पुराने पदोन्नति मामलों की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
himachal electricity board seniority contract service period revised
हिमाचल बिजली बोर्ड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की वरिष्ठता अब नए सिरे से तय की जाएगी और इसमें उनका अनुबंध सेवाकाल भी जुड़ेगा। हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और नियुक्ति प्राधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, पहले अनुबंध सेवाकाल जोड़कर अस्थायी वरिष्ठता सूची बनेगी और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसके आधार पर नई विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की बैठकें होंगी, जबकि वरिष्ठता में बदलाव वाले पुराने मामलों में समीक्षा डीपीसी की जाएगी। हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल, 2026 को देविंद्र कुमार मामले में भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम, 2024 रद्द किया था और 29 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट से सरकार की याचिका खारिज होने के बाद इस फैसले को लागू करने का रास्ता साफ हुआ। 
विज्ञापन


डीपीसी की मंजूरी के बाद वित्तीय लाभों का आकलन होगा, लेकिन अंतिम आदेश से पहले मामलों को बोर्ड सचिवालय के जरिये प्रशासनिक विभाग की मंजूरी के लिए भेजना अनिवार्य होगा। पहले पदोन्नत कर्मचारियों को वास्तविक कार्यभार संभालने की तारीख से और नए पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश या कार्यभार संभालने की तारीख से लाभ मिलेगा। संशोधित सूची में नीचे आने वाले पूर्व पदोन्नत कर्मियों की पिछली डीपीसी की समीक्षा कर उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पद सृजित नहीं होंगे
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में कोई अतिरिक्त पद सृजित नहीं होगा और वित्तीय लाभ सामान्यतः नोशनल आधार पर मिलेंगे। हालांकि, जहां अदालत ने पात्रता की तारीख से वास्तविक लाभ देने के निर्देश दिए हैं, वहां उन्हीं का पालन होगा। बोर्ड प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि अदालती आदेशों की अनुपालना में देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

प्रिंसिपल पदोन्नति कोटे में असमानता के खिलाफ स्कूल प्रवक्ता संघ मुखर
प्रिंसिपल पदोन्नति कोटे में जारी असमानता के खिलाफ हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मुखर हो गया है। संघ ने दोनों केडरों की वास्तविक संख्या के आधार पर पदोन्नति का अनुपात तय करते हुए प्रवक्ता केडर का कोटा बढ़ाकर 95.5 फीसदी करने की मांग उठाई है। साथ ही लंबित पदोन्नति सूची को जल्द जारी करने का आग्रह किया गया है।

संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी और प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रिंसिपल पदोन्नति के लिए प्रवक्ता और मुख्याध्यापक केडर के बीच 50:50 का अनुपात निर्धारित है। प्रदेश में करीब 18 हजार प्रवक्ता हैं, जबकि मुख्याध्यापक केडर में केवल 850 अधिकारी कार्यरत हैं। ऐसे में दोनों केडरों को समान कोटा देना तर्कसंगत नहीं है। 

राजन शर्मा ने कहा कि कई टीजीटी को हेडमास्टर और प्रिंसिपल बनने तक दो से तीन पदोन्नति के अवसर मिलते हैं, जबकि सीधे नियुक्त प्रवक्ताओं को प्रिंसिपल बनने के लिए केवल एक ही पदोन्नति मिलती है। देरी के कारण बड़ी संख्या में प्रवक्ता बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संघ ने कर्मचारियों के लंबित एरियर व महंगाई भत्ते (डीए) का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed