Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pushkar Fair Camel Market Starts Before Official Opening

पुष्कर: मेले से पहले रेतीले धोरों पर सजा ऊंटों का बाजार, 30 से 90 हजार रुपये में हो रही खरीद-फरोख्त

Sat, 14 Nov 2026 06:50 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 14 Nov 2026 06:50 AM IST
सार
Register For Event

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत से पहले ही रेतीले धोरों पर ऊंटों का बाजार सजने लगा है। राजस्थान सहित कई राज्यों से पशुपालक ऊंट लेकर पहुंच रहे हैं। मेले में सांचौरी नस्ल के ऊंटों की सबसे ज्यादा मांग बताई जा रही है। यहां 30 हजार से 90 हजार रुपये तक में ऊंटों की खरीद-बिक्री हो रही है।
 

विज्ञापन
Pushkar Fair Camel Market Starts Before Official Opening
पुष्कर मेले से पहले रेतीले धोरों पर सजे ऊंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की रौनक बढ़ने लगी है। मेले की औपचारिक शुरुआत से पहले ही पुष्कर के रेतीले धोरों पर ऊंटों के झुंड नजर आने लगे हैं। पशुपालकों ने अपने ऊंटों के साथ पहुंचना शुरू कर दिया है और खरीद-फरोख्त का कारोबार भी जोर पकड़ रहा है। सांचौरी नस्ल के ऊंटों को लेकर खरीदारों में खास दिलचस्पी है। पशुपालकों के मुताबिक, बाजार में ऊंटों की कीमत 30 हजार से 90 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


मेले से पहले ही दूर-दूर तक नजर आ रहे ऊंटों के झुंड
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत से पहले ही तीर्थनगरी के रेतीले धोरों पर पशुओं की आवक शुरू हो गई है। राजस्थान के अलावा देश के कई राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ यहां पहुंच रहे हैं। धोरों पर दूर-दूर तक ऊंटों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। इनके बीच पशुओं का बाजार भी सजने लगा है। पशुपालक अपने ऊंटों को बेचने के साथ ही दूसरे ऊंट खरीदने के लिए भी पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि मेले की शुरुआत से पहले ही ऊंटों के कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन


अब तक आठ ऊंट खरीद चुके अरविंद सिंह
पुष्कर मेले में नागेलाव निवासी अरविंद सिंह भी ऊंट खरीदने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका ऊंट पालन और खरीद-बिक्री का व्यवसाय है। वह ऊंट खरीदकर उनका पालन-पोषण करते हैं और बाद में उन्हें बेचते हैं। अरविंद सिंह के मुताबिक, वह अब तक आठ ऊंट खरीद चुके हैं। इनमें चार सांचौरी और चार बाड़मेरी नस्ल के ऊंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग नस्लों में सांचौरी ऊंटों को बेहतर माना जाता है। इनका स्वभाव शांत और सीधा होता है। इन्हें संभालना आसान रहता है और गाड़ी खींचने जैसे कामों में भी उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांचौरी नस्ल के ऊंटों की ज्यादा मांग
ऊंट खरीदने पहुंचे देवपाल गुर्जर ने बताया कि वह भी मेले में खरीदारी के लिए आए हैं और अब तक दो से तीन ऊंट खरीद चुके हैं। उन्होंने एक ऊंट करीब 90 हजार रुपये में खरीदा है। देवपाल गुर्जर ने बताया कि वह सांचौरी नस्ल के ऊंटों को प्राथमिकता देते हैं। इस नस्ल के ऊंट शांत और सीधे स्वभाव के होते हैं। इसी वजह से इनका पालन-पोषण और उपयोग करना आसान रहता है।


30 हजार से 90 हजार रुपये तक कीमत
पशुपालकों के मुताबिक, पुष्कर के बाजार में ऊंटों की कीमत उनकी नस्ल और अन्य विशेषताओं के आधार पर 30 हजार से 90 हजार रुपये तक है। खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ऊंटों का चयन कर रहे हैं। मेले में पशुओं की आवक बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में खरीद-फरोख्त का कारोबार और तेज होने की उम्मीद है। पुष्कर के धोरों पर ऊंटों की बढ़ती संख्या और पशुपालकों की चहल-पहल ने मेले की रौनक बढ़ा दी है। पर्यटकों और पशु प्रेमियों के लिए भी ऊंटों के बाजार का यह नजारा आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed