{"_id":"6af7b79f87b6cffaa7042822","slug":"elon-musk-backs-petition-for-jensen-huang-nvidia-return-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनवीडिया विवाद: एलन मस्क ने पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी का किया समर्थन, बवाल के बीच क्यों दिया साथ?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एनवीडिया विवाद: एलन मस्क ने पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी का किया समर्थन, बवाल के बीच क्यों दिया साथ?
Sat, 14 Nov 2026 06:51 AM IST
राकेश कुमार
एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:51 AM IST
एलन मस्क ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी के लिए शुरू हुई याचिका का समर्थन किया है। हुआंग ने विवाहेतर संबंधों से जुड़े विवाद के बीच पद से इस्तीफा दिया था। इस मामले में किम्बर्ली पॉवेल और एलिस हुआंग के नाम सामने आए हैं। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को एलिस हुआंग के चीन की खुफिया एजेंसियों से कथित संबंधों का संदेह है।
विज्ञापन
एलन मस्क-जेन्सेन हुआंग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग की कंपनी में वापसी की मांग का समर्थन किया है। हुआंग ने निजी संबंधों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी दोबारा नियुक्ति की मांग उठी है। मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में कहा, 'जेनसन को बहाल करने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी इस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।' मस्क के इस बयान से हुआंग की वापसी को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।
हुआंग के इस्तीफे के पीछे क्या वजह रही?
जेनसन हुआंग के निजी जीवन को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट सामने आई थीं। इनमें उनके विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए गए थे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल के साथ संबंध थे। अखबार ने कंपनी में काम कर चुके पांच लोगों के हवाले से बताया कि मार्च में सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित एनवीडिया सम्मेलन के दौरान दोनों को एक होटल में करीब आते हुए देखा गया था। पॉवेल 2008 में कंपनी से जुड़ी थीं और स्वास्थ्य सेवाओं व उच्च शिक्षा में एनवीडिया की चिप तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालती हैं।
चीनी कारोबारी महिला से भी जुड़ा नाम
इस विवाद में एलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी का नाम भी सामने आया। वह सिंगापुर की डाटा कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल से जुड़ी हैं। यह कंपनी एनवीडिया की प्रमुख ग्राहकों में शामिल है। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि एलिस हुआंग के चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध हो सकते हैं। इस वजह से मामला केवल जेनसन हुआंग के निजी जीवन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का पहलू भी जुड़ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग की विदाई से एनवीडिया में हलचल: समर्थन में कर्मियों ने कहा- बॉस को वापस लाओ
रॉयटर्स की रिपोर्ट से विवाद ने फिर पकड़ा जोर
मामले में नया मोड़ तब आया, जब रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि हुआंग के कंपनी की एक दूसरी कर्मचारी के साथ भी अंतरंग संबंध थे। रॉयटर्स ने यह जानकारी मामले से परिचित दो लोगों के हवाले से दी। इस खबर के सामने आने के बाद हुआंग के निजी जीवन को लेकर सवाल और बढ़ गए। वहीं, द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग का जिक्र उस पत्र में भी था, जो जेनसन ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजा था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी और उनका भरोसा तोड़ने के लिए माफी मांगी थी।
ट्रंप भी कर चुके हैं हुआंग का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी जेनसन हुआंग के समर्थन में सामने आ चुके हैं। मस्क पहले भी हुआंग को अपने साथ काम देने के सुझाव पर सकारात्मक जवाब दे चुके हैं। जब एक यूजर ने उनसे हुआंग को नौकरी देने की बात कही थी, तो मस्क ने जवाब दिया था, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।' हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शामिल हुई। वह वैश्विक एआई उद्योग के सबसे चर्चित चेहरों में गिने जाते हैं। अब मस्क के बहाली की याचिका को समर्थन देने से उनकी वापसी की मांग को और चर्चा मिल गई है।