Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana 21st Installment Update: Check Eligibility for Both Wife and Husband Scheme Benefits
{"_id":"68ec7d497eb2cc9ae00a67b8","slug":"pm-kisan-yojana-21st-installment-date-know-can-husband-and-wife-both-are-eligible-to-take-benefit-2025-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?
PM Kisan Nidhi Yojana: 21वीं किस्त के पैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजे गए थे। इस कारण कई किसान यह जानना चाहता हैं कि बाकि किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे कब आएंगे?
विज्ञापन
1 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Kisan Yojana 21 Installment Release Date: केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
भारत सरकार अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी कर चुकी है। हालांकि, 21वीं किस्त के पैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजे गए थे। इस कारण कई किसान यह जानना चाहता हैं कि बाकि किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे कब आएंगे?
2 of 5
कब खाते में आएगी 21वीं किस्त
- फोटो : Adobe Stock
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी कर सकती है। हालांकि, इसकी संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। इस योजना की 21वीं किस्त सरकार अगले महीने में जारी कर कर सकती है।
हालांकि, किस्त के पैसे किस तारीख को सरकार जारी करेगी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। देशभर में कुछ किसानों का कई बार यह सवाल रहता है कि क्या किसान पति पत्नी अगर दोनों एक साथ इस योजना में आवेदन करें? इस स्थिति में क्या दोनों लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत परिवार में केवल एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है। परिवार में केवल उसी सदस्य को इस योजना का लाभ दिया जाता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।
इस कारण एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों एक साथ लाभ नहीं ले सकते हैं। दोनों में से कोई एक सदस्य ही इस योजना का लाभ ले सकता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन कराना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।