UIDAI Free Biometric Aadhaar Update: देश में लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जो व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। इसकी मदद से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। इसके अलावा स्कूलों में एडमिशन कराने से लेकर छात्रवृत्ति और कई दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।
आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं। आधार कार्ड से जुड़े नियमों में हाल ही में कुछ बदलाव हुआ है। इसके अंतर्गत अगर आप आधार कार्ड में बायोमेट्रिक या डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको पहले के मुकाबले ज्यादा चार्ज देना होगा। वहीं आधार से जुड़ी एक अच्छी खबर भी है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के शुल्क को माफ कर दिया है।
2 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
अगर आप अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी। बच्चों का आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराने की सुविधा 1 अक्तूबर से लागू हो चुकी है।
Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम
3 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
यह सुविधा एक साल तक प्रभावी रहेगी। इसके अंतर्गत अब 5 साल से लेकर 17 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट बिल्कुल मुफ्त होगा। यूआईडीएआई के इस फैसले से करीब 6 करोड़ बच्चों को इसका फायदा मिलने की बात कही जा रही है।
Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
4 of 5
Blue Aadhaar Card
- फोटो : X/@UIDAI
वहीं जो बच्चे 5 साल से कम उम्र के होते हैं उनका बाल आधार बनाया जाता है। इन बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन नहीं लिया जाता है। इसके पीछे की वजह यह होती है कि इस उम्र में बच्चे पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं।
Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
5 of 5
Aadhaar Card
- फोटो : Adobestock
वहीं बच्चे की उम्र 5 साल होने के बाद उसके आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। इस दौरान बच्चे की बायोमेट्रिक डिटेल्स आधार कार्ड में दर्ज करानी जरूरी है। इसके अलावा 15 से 17 साल की उम्र होने के बाद उनको दूसरी बार आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराने की सलाह दी जाती है।
WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस