PM Kisan 22nd Installment Update: सरकार हर एक योजना को इसलिए चलाती है ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दी जा सके। मौजूदा समय में अगर देखेंगे तो कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं जिसमें राज्य सरकारों की अलग और केंद्र सरकार की अपनी अलग योजनाएं शामिल हैं।
{"_id":"693251f5fce80986140e7e27","slug":"pm-kisan-22nd-installment-update-farmers-receive-3000-rupees-next-payment-facts-rules-explained-2025-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या 22वीं किस्त में 2000 नहीं मिलेंगे 3000 रुपये? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या 22वीं किस्त में 2000 नहीं मिलेंगे 3000 रुपये? यहां जानें किसान
Fri, 05 Dec 2025 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:02 AM IST
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस किस्त में किसानों को बतौर लाभार्थी कितने पैसे मिलेंगे?
विज्ञापन
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अभी मिलते हैं इतने पैसे
- पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपको अभी तक हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना के तहत साल भर में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। किस्त के 2000 रुपये केंद्र सरकार द्वारा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और बीती 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी की गई।
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या बढ़ेगी किस्त?
- समय-समय पर मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आता रहता है कि पीएम किसान योजना की किस्त बढ़ने वाली है और इस बार भी ऐसी ही चर्चा जारी है। हालांकि, अब तक किस्त बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि अगली 22वीं किस्त में ये पैसे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं?
- फोटो : pmkisan.gov.in
डीबीटी के जरिए भेजे जाते हैं पैसे
- पीएम किसान योजना की हर किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करते हैं। योजना के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में दी जाती है। सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक खाते में जो भी पैसे भेजे जाते हैं वो डीबीटी के जरिए हस्तांतरित किए जाते हैं।
विज्ञापन
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाने जरूरी:-
- पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी का काम करवाना होता है। इसे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं या फिर आप खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं
- किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है, क्योंकि योजना के लिहाज से ये भी जरूर काम होता है
- अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना भी जरूरी होता है