फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन में चलते समय कौन-कौन से आईडी प्रुफ अपने पास रखना चाहिए? जानें नियम

Fri, 18 Sep 2026 07:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 18 Sep 2026 07:24 PM IST
सार
Register For Event

Indian Railways Approved Identity Proof List: ट्रेन में यात्रा करते समय जब भी लोग आरक्षित बोगी में यात्रा करते हैं तो उनको अपने साथ एक वैध पहचान पत्र रखना जरूरी होता है। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि इसके कौन से पहचान पत्र जरूरी हैं। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Which ID Proofs Are Valid for Train Journey? Know IRCTC and Railway Rules
ट्रेन यात्रा मान्य आईडी प्रूफ - फोटो : AI

Valid ID Proofs For Train Journey India: भारतीय रेलवे में आरक्षित डिब्बे में सफर करने वाले हर यात्री के लिए वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई को ई-टिकट या काउंटर टिकट के साथ अपना ओरिजिनल पहचान पत्र दिखाना होता है। अगर आपके पास कोई आईडी कार्ड(आधार कार्ड, पैन कार्ड) नहीं है, तो आपको बिना टिकट माना जा सकता है और जुर्माना भरना पड़ सकता है।



हालांकि, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रकार के सरकारी पहचान पत्रों को मान्यता दी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सफर के दौरान कौन-कौन से आईडी प्रूफ मान्य होते हैं।

Which ID Proofs Are Valid for Train Journey? Know IRCTC and Railway Rules
आधार और वोटर कार्ड हैं सबसे प्रमुख - फोटो : Adobe Stock

आधार और वोटर कार्ड हैं सबसे प्रमुख

  • ट्रेन यात्रा के दौरान आप अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट दिखा सकते हैं।
  • ये सभी सरकारी पहचान पत्र रेलवे द्वारा पूरी तरह से मान्य हैं।
  • ध्यान रखें कि आईडी कार्ड हमेशा ओरिजिनल रूप में होना चाहिए, केवल फोटोकॉपी दिखाने पर टीटीई उसे अमान्य घोषित कर सकता है।
Which ID Proofs Are Valid for Train Journey? Know IRCTC and Railway Rules
ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड भी पूरी तरह मान्य - फोटो : Adobe Stock

ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड भी पूरी तरह मान्य

  • अगर आपके पास आधार या वोटर कार्ड नहीं है, तो आप अपना लैमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड भी दिखा सकते हैं।
  • इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को जारी किए गए सर्विस आईडी कार्ड और बैंकों द्वारा फोटो वाली पासबुक भी रेलवे टिकट चेकिंग के दौरान वैध पहचान पत्र मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Which ID Proofs Are Valid for Train Journey? Know IRCTC and Railway Rules
डिजिटल आईडी दिखाना भी है पूरी तरह वैध - फोटो : Adobe Stock

डिजिटल आईडी दिखाना भी है पूरी तरह वैध

  • डिजिटल इंडिया के दौर में अब पर्स में फिजिकल आईडी कार्ड रखना जरूरी नहीं है।
  • आप अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर या आधार एप में मौजूद डिजिटल आईडी कार्ड टीटीई को दिखा सकते हैं।
  • रेलवे प्रशासन इन डिजिटल दस्तावेजों को पूरी तरह से ओरिजिनल आईडी के बराबर मान्यता देता है।
विज्ञापन
Which ID Proofs Are Valid for Train Journey? Know IRCTC and Railway Rules
छात्र और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियम - फोटो : Adobe Stock
छात्र और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियम
  • विद्यार्थियों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी फोटो युक्त स्टूडेंट आईडी कार्ड मान्य होता है।
  • इसके अलावा किसी यात्री के पास नेशनल बैंक का फोटो वाला क्रेडिट कार्ड है, तो वह भी दिखा सकता है।
  • परिवार के साथ सफर करने पर कम से कम दो सदस्य के पास ओरिजिनल आईडी होना अनिवार्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed