सेब का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है। इसे सेहत के साथ-साथ ताजगी के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है। इसी वजह से कई लोग नियमित सेब का सेवन करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। व्रत के दौरान भी कई लोग सेब का सेवन करते हैं। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि जब बाजार में सेब खरीदने के लिए हम जाते हैं, उस दौरान जल्दबाजी या आकर्षक दिखावे के चक्कर में आकर गलत सेब का चुनाव कर बैठते हैं।
Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 23 Sep 2025 04:30 PM IST
अगर आप गलत सेब खरीदते हैं तो उसमें न तो स्वाद अच्छा मिलेगा और न ही पोषण। इसमें आपके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं और चीज भी अच्छी नहीं मिलती है। इस कारण सेब खरीदने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन