UPI Collect Request Fraud: डिजिटल दौर में यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए 'यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट' का सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके मोबाइल पर पैसे पाने का झांसा देकर एक नोटिफिकेशन भेजा जाता है, जिस पर अप्रूव करते ही आपके खाते से पैसे कट जाते हैं।
किसी ने आपके नंबर पर यूपीआई रिक्वेस्ट भेजी? अप्रूव करने से पहले हो जाएं सावधान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:26 PM IST
UPI Pin Security Rules: कई बार स्मार्टफोन पर किसी अनजान नंबर से फोन आता है और सामने वाला पैसे भेजने का दावा करता है। हालांकि, ठग पैसे भेजने के बजाय 'UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट' भेज देते हैं। लोग जल्दबाजी में उस रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देते हैं और उनके खाते से पैसे कट जाते हैं। देखा जाए तो यह ऑनलाइन ठगी का सबसे आम तरीका है। आइए, इससे बचने के आसान तरीके समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन