Loan Tips: आज के समय में कई ऐसी जरूरतें सामने आ जाती हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है। कभी बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो कभी घर खरीदने, शादी करने या कारोबार शुरू करने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग बैंक या एनबीएफसी से लोन लेते हैं। इससे जरूरत के समय पैसों का इंतजाम तो हो जाता है, लेकिन लोन चुकाने की जिम्मेदारी भी साथ आती है।
{"_id":"6adc45c153c38cbaf70be3be","slug":"loan-tips-avoid-these-mistakes-when-taking-a-loan-to-prevent-financial-trouble-later-2026-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: लोन लेते समय कौन सी गलतियां न करें? एक छोटी सी गलती बन सकती है हर वक्त की परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: लोन लेते समय कौन सी गलतियां न करें? एक छोटी सी गलती बन सकती है हर वक्त की परेशानी
Sat, 24 Oct 2026 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:14 AM IST
Loan Tips In Hindi: अगर आप भी पर्सनल, होम या कार लोन आदि ले रहे हैं, तो कुछ बातों को जरूर जान लें
लोन लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति, ब्याज दर और हर महीने चुकाई जाने वाली ईएमआई का आकलन करना जरूरी है
विज्ञापन
लोन लेते समय क्या सावधानियां बरतें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
लोन लेते समय क्या सावधानियां बरतें?
- फोटो : Adobe Stock
लोन लेते समय किन गलतियों से बचें?
जरूरत से ज्यादा लोन न लें
- कई बार बैंक या एनबीएफसी ग्राहकों को उनकी पात्रता के आधार पर लोन ऑफर करते हैं
- ऐसे में लोग अपनी जरूरत से ज्यादा पैसे लोन के रूप में ले लेते हैं
- शुरूआत में तो अच्छा लगता है कि पैसे आ गए हैं, लेकिन जब इसे ईएमआई में रिटर्न करना होता है तो पता चलता है
- इसलिए हमेशा लोन उतना ही लें, जितने की वास्तव में जरूरत है और जिसे अपनी आमदनी से आप आसानी से चुका सकें
लोन लेते समय क्या सावधानियां बरतें?
- फोटो : Adobe Stock
केवल बैंक के नाम पर फैसला न करें
- लोन लेने के लिए बैंक के साथ-साथ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां यानी एनबीएफसी भी विकल्प हो सकती हैं
- पर यह मानना सही नहीं है कि हर एनबीएफसी बैंक से ज्यादा ब्याज लेती है
- लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क और नियमों की तुलना करें
- जहां लोन सस्ती ब्याज दर आदि पर मिले, वहीं से लें
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेते समय क्या सावधानियां बरतें?
- फोटो : Adobe Stock
डॉक्यूमेंट्स पढ़कर ही साइन न करें
- लोन के कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तों को ध्यान से पढ़ें
- जैसे- ब्याज दर कितनी है, लोन चुकाने की अवधि क्या है और समय से पहले लोन बंद करने पर कोई शुल्क लगेगा या नहीं जैसी जरूरी बातें पढ़ें
- कई लोग बिना पढ़ें डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर देते हैं, जो उन्हें बाद में दिक्कत दे सकता है
विज्ञापन
लोन लेते समय क्या सावधानियां बरतें?
- फोटो : Adobe Stock
ईएमआई तय करते समय जल्दबाजी न करें
- लोन लेते समय सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि बैंक आपको कितना लोन दे रहा है
- यह भी समझना जरूरी है कि हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी होगी
- ईएमआई जितनी भर सकते हैं, उतनी ही बनवाएं
- साथ ही ईएमआई की तारीख ऐसी चुनें, जब आप आसानी से हर महीने पैसे भर सकें