फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: 28 या 84 दिन का मोबाइल रिचार्ज प्लान, आपके लिए कौन सा रहेगा बेहतर? यहां समझें पूरा गणित

Sat, 24 Oct 2026 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Oct 2026 02:22 PM IST
सार
Register For Event

28 Days or 84 Days Mobile Recharge Plan: मोबाइल रिचार्ज कराते समय 28 और 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के बीच चुनाव करना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है
इसलिए अगर आप भी ये तय नहीं कर पा रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपके लिए कौन सा रिचार्ज प्लान बेहतर हो सकता है

विज्ञापन
28 Days or 84 Days Mobile Recharge Plan: Which One Is Better for You
28 या 84 दिन कौन सा मोबाइल रिचार्ज प्लान बेहतर? - फोटो : Amar Ujala AI

Best Mobile Recharge Plan: आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत करने का साधन नहीं रह गया है। ऑनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिंग, जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम और इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए भी मोबाइल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में फोन पर कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा बनाए रखने के लिए रिचार्ज कराना जरूरी होता है।



वहीं, टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। इनमें 28 दिन और 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान काफी फेमस हैं, लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन सा प्लान चुनने पर आपका फायदा हो सकता है? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Trending Videos
28 Days or 84 Days Mobile Recharge Plan: Which One Is Better for You
28 या 84 दिन कौन सा मोबाइल रिचार्ज प्लान बेहतर? - फोटो : एआई जनरेटेड

28 दिन वाला रिचार्ज प्लान किसके लिए सही हो सकता है?

  • अगर आप मोबाइल पर बहुत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते हैं या रिचार्ज पर एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो 28 दिन वाला प्लान आपके लिए सही हो सकता है
  • इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको रिचार्ज के लिए एक बार में ज्यादा पैसे नहीं देने पड़ते
28 Days or 84 Days Mobile Recharge Plan: Which One Is Better for You
28 या 84 दिन कौन सा मोबाइल रिचार्ज प्लान बेहतर? - फोटो : Adobe Stock
  • सीमित बजट में मोबाइल सेवाएं जारी रखने वाले लोगों के लिए यह रिचार्ज बेहतर हो सकता है
  • इसके अलावा, अगर आप समय-समय पर अपना रिचार्ज प्लान बदलना पसंद करते हैं, तो 28 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है
  • इससे आप अपनी जरूरत के अनुसार अगला प्लान चुन सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
28 Days or 84 Days Mobile Recharge Plan: Which One Is Better for You
28 या 84 दिन कौन सा मोबाइल रिचार्ज प्लान बेहतर? - फोटो : Adobe Stock

84 दिन वाला रिचार्ज प्लान कब चुनना चाहिए?

  • अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो 84 दिन वाला प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है
  • इसमें एक बार रिचार्ज कराने के बाद लंबे समय तक कॉलिंग और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं
विज्ञापन
28 Days or 84 Days Mobile Recharge Plan: Which One Is Better for You
28 या 84 दिन कौन सा मोबाइल रिचार्ज प्लान बेहतर? - फोटो : Adobe Stock
  • कई मामलों में 84 दिन वाले प्लान की रोजाना की लागत 28 दिन वाले प्लान के मुकाबले कम पड़ सकती है
  • कुछ रिचार्ज प्लान में ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ भी मिल सकता है
  • इसलिए प्लान चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि उसमें आपकी जरूरत की सुविधाएं शामिल हैं या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed