How many sim card active on my aadhaar: आज के समय देश के लगभग हर नागरिक के पास आधार कार्ड है। आधार व्यक्ति की पहचान का प्रमाण होता है। यह एक जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न कार्यों को कराने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवदेन करते समय भी आधार कार्ड की मांग एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जाती है। यही नहीं अगर आप मोबाइल सिम कार्ड खरीदते हैं तो भी आपसे आधार कार्ड को एक जरूरी दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है।
हालांकि, कई बार अक्सर ऐसे मामले सामने निकलकर आते रहते हैं, जहां कोई दूसरा व्यक्ति किसी और के आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले लेता है। किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड पर लिए गए सिम कार्ड का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भविष्य में जिस व्यक्ति के आधार कार्ड पर सिम कार्ड को लिया गया है उसे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
2 of 5
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
इस कारण आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार कार्ड पर तो सिम कार्ड को खरीदकर उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा? इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कुल कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।
Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
3 of 5
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
आपके आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा है इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
4 of 5
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको नीचे बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करके वैलिडेट कैप्चा के बटन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके लॉगिन करें।
PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
5 of 5
how many sim card active on my aadhaar
- फोटो : FREEPIK
यह करने के बाद स्क्रीन पर वह सभी नंबर दिख जाएंगे, जो आपके आधार कार्ड पर एक्टिव हैं। अगर आप यहां कोई ऐसा नंबर देखते हैं, जिसे आपकी बिना जानकारी के एक्टिव किया गया है तो आप संबंधित टेलीकॉम कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करके उस नंबर को ब्लॉक करवा सकते हैं।
PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां