फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या लैपटॉप से मोबाइल चार्ज करने पर लैपटॉप की बैटरी खराब होती है? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Mon, 07 Sep 2026 08:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 07 Sep 2026 08:22 PM IST
सार
Register For Event

Does Charging Phone Drain Laptop Battery: अक्सर जब लोगों को जरूरत पड़ती है तो लैपटॉप से मोबाइल चार्ज में लगा लेते हैं। मगर ध्यान कुछ लोगों के दिमाग में अक्सर ये सवाल होता है कि क्या इससे लैपटॉप की बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Does Charging Mobile from Laptop Damage Laptop Battery? Myths and Facts Explained
लैपटॉप से मोबाइल चार्जिंग - फोटो : AI

Charging Mobile Via Laptop Effects: अक्सर सफर में या इमरजेंसी के समय हम अपने मोबाइल फोन को लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट करके चार्ज करने लगते हैं। कई लोगों का मानना है कि ऐसा करने से लैपटॉप की बैटरी जल्दी खराब हो जाती है या उसकी उम्र कम हो जाती है। हालांकि, तकनीकी रूप से यह पूरी तरह सच नहीं है, लेकिन इसके इस्तेमाल का सही तरीका न जानने पर लैपटॉप पर अतिरिक्त दबाव जरूर पड़ सकता है। 



आज के समय में लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों ही स्मार्ट पावर मैनेजमेंट तकनीक से लैस हैं। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि लैपटॉप से मोबाइल चार्ज करने पर वास्तव में क्या असर पड़ता है।

Does Charging Mobile from Laptop Damage Laptop Battery? Myths and Facts Explained
यूएसबी पोर्ट और पावर सप्लाई का नियम - फोटो : Adobe Stock

यूएसबी पोर्ट और पावर सप्लाई का नियम

  • लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट काफी कम पावर आउटपुट देते हैं, जो आपके फोन की तुलना में काफी धीमा होता है। 
  • जब आप फोन को कनेक्ट करते हैं, तो लैपटॉप की बैटरी सिर्फ तेजी से डिस्चार्ज होती है, लेकिन इससे बैटरी की कार्यक्षमता या लाइफ सीधे तौर पर खराब नहीं होती।
  • यानी फोन चार्ज करने से लैपटॉप की पावर सिर्फ इस्तेमाल होती है, बैटरी डैमेज नहीं होती।
Does Charging Mobile from Laptop Damage Laptop Battery? Myths and Facts Explained
चार्जर से जुड़े होने पर कोई खतरा नहीं - फोटो : Adobe Stock

चार्जर से जुड़े होने पर कोई खतरा नहीं

  • अगर आपका लैपटॉप पहले से ही एडॉप्टर से प्लग-इन है और चार्ज हो रहा है, तो फोन चार्ज करने पर कोई रिस्क नहीं होता।
  • इस स्थिति में बिजली सीधे मेन प्लग से होकर फोन तक पहुंचती है, जिससे लैपटॉप की अपनी बैटरी पर शून्य लोड पड़ता है।
  • इसलिए जब भी संभव हो, लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर ही उससे फोन चार्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Charging Mobile from Laptop Damage Laptop Battery? Myths and Facts Explained
गर्मी और ओवरहीटिंग से हो सकता है नुकसान - फोटो : Adobe Stock

गर्मी और ओवरहीटिंग से हो सकता है नुकसान

  • सबसे बड़ा खतरा ओवरहीटिंग यानी लैपटॉप के गर्म होने से होता है। अगर आप लैपटॉप पर कोई भारी काम कर रहे हैं और साथ में फोन भी चार्ज हो रहा है, तो लैपटॉप का तापमान बढ़ सकता है।
  • अधिक गर्मी की वजह से लैपटॉप की लीथियम-आयन बैटरी की उम्र तेजी से कम हो सकती है। इसलिए चार्जिंग के समय वेंटिलेशन सही रखें।
विज्ञापन
Does Charging Mobile from Laptop Damage Laptop Battery? Myths and Facts Explained
सुरक्षित चार्जिंग के लिए अपनाएं ये तरीके - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित चार्जिंग के लिए अपनाएं ये तरीके
  • लैपटॉप को फोन के लिए रोज पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करने से बचें और सिर्फ इमरजेंसी में ही चार्ज करें।
  • हमेशा ओरिजिनल डाटा केबल का इस्तेमाल करें ताकि पावर सप्लाई सही बनी रहे।
  • इसके अलावा, अगर आपके लैपटॉप की बैटरी 20% से कम बची हो, तो उससे फोन चार्ज न करें, वरना दोनों डिवाइस अचानक बंद हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed