आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी का सत्यापन किया जाता है और इसके बाद आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन से दस्तावेज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं। आप आगे दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?
- आयुष्मान कार्ड बनवाते समय सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार कार्ड शामिल है
- लाभार्थी की पहचान के सत्यापन के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है
3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके साथ राशन कार्ड या परिवार से जुड़ा वैकल्पिक दस्तावेज भी मांगा जा सकता है
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के Beneficiary Identification System यानी लाभार्थी पहचान प्रणाली के अनुसार, लाभार्थी का नाम सूची में मिलने के बाद आधार या किसी वैकल्पिक सरकारी पहचान पत्र और राशन कार्ड या वैकल्पिक फैमिली आईडी का इस्तेमाल किया जाता है
4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- फोटो : एआई जनरेटेड
- कई मामलों में मोबाइल नंबर की जरूरत भी पड़ती है
- खासकर ऑनलाइन प्रक्रिया या ई-केवाईसी के दौरान मोबाइल पर OTP जैसी प्रक्रिया की जरूरत पड़ सकती है
5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
इस बात का भी ध्यान रखें
- लाभार्थी का नाम सरकारी लाभार्थी सूची में होना भी जरूरी है
- सिर्फ आधार कार्ड होने से हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन जाता
- नियमों के तहत, लाभार्थी की पहचान अलग-अलग माध्यमों से खोजी जा सकती है
- इसमें नाम, स्थान, राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ अन्य पहचान संबंधी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है