फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक लंबे समय तक खड़ी रहने पर क्या पेट्रोल खराब हो सकता है? यहां जानें अपने काम की बात

Fri, 25 Sep 2026 01:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:55 PM IST
सार
Register For Event

बाइक को कई दिनों तक बिना चलाए खड़ा रखने पर टैंक में मौजूद पेट्रोल की क्वालिटी समय के साथ प्रभावित हो सकती है। खासकर एथेनॉल वाले पेट्रोल में नमी सोखने की क्षमता अधिक होने के कारण लंबे समय तक खड़े वाहन में सावधानी जरूरी है।

विज्ञापन
Does Petrol Go Bad When a Bike Is Parked for Long? Know When Problems Can Start
क्या लंबे समय से खड़ी बाइक में पड़ा पेट्रोल खराब हो जाता है? - फोटो : Amar Ujala AI

देखा जाए तो एक बड़ा तबका दोपहिया वाहन जैसे- बाइक चलाता है। दफ्तर जाना हो या फिर कहीं और लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक के अपने कई फायदे भी हैं जैसे, जाम में ये बड़े काम आती है।



वहीं, कई लोग बाइक का इस्तेमाल रोजाना नहीं करते। कभी छुट्टी, यात्रा या किसी दूसरे कारण से बाइक कई हफ्तों तक खड़ी रह जाती है। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या टैंक में पड़ा पेट्रोल भी खराब हो जाता है? चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे जान सकते हैं कि क्या बाइक में डला हुआ पेट्रोल खराब हो सकता है या नहीं...

Does Petrol Go Bad When a Bike Is Parked for Long? Know When Problems Can Start
क्या लंबे समय से खड़ी बाइक में पड़ा पेट्रोल खराब हो जाता है? - फोटो : https://www.freepik.com/

बाइक के कुछ दिनों तक खड़े रहने पर पेट्रोल खराब हो सकता है?

  • हां, इसका जवाब है कि समय के साथ पेट्रोल की गुणवत्ता कम हो सकती है
  • हालांकि,  इसके लिए सभी बाइकों पर कोई एक तय दिन नहीं बताया जा सकता
  • पेट्रोल के लंबे समय तक बाइक के टैंक में पड़े रहने पर उसके कुछ वाष्पशील घटक धीरे-धीरे बदल सकते हैं
  • इससे ईंधन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और लंबे समय बाद बाइक स्टार्ट करने में परेशानी आ सकती है
Does Petrol Go Bad When a Bike Is Parked for Long? Know When Problems Can Start
क्या लंबे समय से खड़ी बाइक में पड़ा पेट्रोल खराब हो जाता है? - फोटो : AI Generated

कितने दिन बाद परेशानी हो सकती है?

  • दरअसल, कितने दिन बाद परेशानी हो सकती है, इसका कोई तय समय नहीं बताया जा सकता
  • ईंधन की उम्र पर तापमान, नमी, टैंक की स्थिति और बाइक के इस्तेमाल जैसे कई कारकों का असर पड़ता है
  • अगर बाइक कई हफ्तों या उससे भी ज्यादा समय तक लगातार खड़ी रहने वाली है, तो ईंधन को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए
  • विशेष रूप से बहुत लंबे समय तक पड़े पुराने पेट्रोल के कारण स्टार्टिंग और इंजन के सुचारु संचालन में दिक्कत आ सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Does Petrol Go Bad When a Bike Is Parked for Long? Know When Problems Can Start
क्या लंबे समय से खड़ी बाइक में पड़ा पेट्रोल खराब हो जाता है? - फोटो : Adobestock

लंबे समय के लिए बाइक खड़ी करनी हो तो क्या करें?

  • अगर आप बाइक को लंबे समय तक खड़ी करके कहीं जा रहे हैं, तो बाइक को सूखी और हवादार जगह पर खड़ा करना बेहतर है
  • बाइक को बारिश और ज्यादा नमी वाली जगह पर खड़ी करने से बचें
विज्ञापन
Does Petrol Go Bad When a Bike Is Parked for Long? Know When Problems Can Start
क्या लंबे समय से खड़ी बाइक में पड़ा पेट्रोल खराब हो जाता है? - फोटो : Adobestock
  • अगर पेट्रोल काफी पुराना हो चुका है और बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है या होने में परेशानी कर रही हैं, तो जबरदस्ती सेल्फ नहीं मारने चाहिए
  • ऐसे में मैकेनिक को बाइक चेक करवाएं
  • बाइक में नया पेट्रोल भरवाकर ही गाड़ी चलानी चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed