गर्मियों के सीजन में एसी की खूब सेल होती है। हालांकि, एसी खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 3 स्टार एसी लें या 5 स्टार। कई लोग सिर्फ कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, जबकि असली फर्क बिजली की खपत और लंबे समय की बचत में छुपा होता है। स्टार रेटिंग इस बारे में बताती है कि एसी कितनी बिजली खर्च करेगा और वह कितना एनर्जी एफिशिएंट है। एसी की स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होती है, उतनी कम बिजली खपत होती है। सही एसी का चुनाव करना आपकी जेब और आराम दोनों के लिए जरूरी होता है। इसलिए खरीदारी से पहले इस्तेमाल के घंटे और जरूरत को समझकर ही 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग एसी की खरीदारी करें।
AC Tips: 3 स्टार या 5 स्टार कौन सा एसी खरीदना चाहिए? यहां समझें दोनों के बीच क्या है अंतर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:11 PM IST
गर्मी बढ़ते ही एसी खरीदने का सवाल हर घर में उठता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चुनाव आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है? जानिए 3 स्टार और 5 स्टार एसी में ऐसा क्या फर्क है जो आपके हजारों रुपये बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन