PM Kisan 24th Installment e-KYC: किसानों को खेती के कामों के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ती है। ऐसे में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पात्र किसानों के लिए मददगार साबित होती हुई नजर आ रही है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब किसानों की नजर योजना की 24वीं किस्त पर है जिसको लेकर चर्चा है कि ये किस्त इसी महीने यानी अक्तूबर में जारी हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस्त का लाभ लेने के लिए एक काम करवाना होता है जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको क्या काम करवाना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए क्या करना जरूरी है?
- पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है
- अगर किसी किसान ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो उसे इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लेना चाहिए
3 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
- ई-केवाईसी अधूरी होने पर किस्त का भुगतान रुक सकता है
- इसलिए किसानों को आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय पहले ही अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए
4 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
घर बैठे कैसे पूरी करें ई-केवाईसी?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- वहां ई-केवाईसी से संबंधित विकल्प देखें और उस पर क्लिक करें
- इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें
- फिर आपकी ओटीपी आधारित ई-केवाईसी यहां से हो जाती है
5 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
- आप ऑफलाइन भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- यहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं