मोबाइल रिचार्ज कराने से पहले यहां जान लें अपना बेस्ट प्लान

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Which is the best recharge plan for you right now
Best Plan

    जियो के एंट्री के साथ ही रोज नए-नए प्लान लॉन्च हो रहे हैं। कई बार तो एक साथ इतने सारे प्लान लॉन्च हो रहे हैं कि कई यूजर्स कन्फ्यूज हो जा रहे हैं। तो अगर आप भी अभी मोबाइल रिचार्ज कराने जा रहे हैं तो इससे पहले यहां जान लें सभी कंपनियों के बेस्ट प्लान। तो चलिए सबसे पहले एयरटेल की बात करते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Apple ने भारत सरकार के एंटी स्पैम ऐप को ऐप-स्टोर पर नहीं किया अप्रूव

    Airtel
    Airtel

    एयरटेल

    एयरटेल ने 5 रुपये से लेकर 399 रुपये तक के प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें रेट कटर से लेकर अनलिमिटिड डाटा और कॉलिंग तक के प्लान शामिल हैं। 5 रुपये के प्लान में 7 दिनों की वैधता के साथ 4 जीबी 4 जी अपने सिम को 4जी अपग्रेड कराने वाले यूजर्स को मिलेगा। वहीं 8 रुपये वाले प्लान में Local+STD मोबाइल कॉलिंग 30 पैसे प्रति मिनट की दर से 56 दिनों तक मिलेंगी।

    Airtel to starts 4G VoLTE
    Airtel to starts 4G VoLTE

    इसके अलावा कंपनी 40 रुपये के रिचार्ज पर 35 रुपये का टॉकटाइम अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ दे रही है। वहीं 60 रुपये के रिचार्ज पर 58 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा है। साथ ही 149 रुपये वाले प्लान में एयरटेल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है और यह प्लान सिर्फ 4G हैंडसेट के लिए है। और 4G सिम यूजर्स के लिए है। अगली स्लाइड में जानें 349 रुपये वाला प्लान।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें