Apple ने भारत सरकार के एंटी स्पैम ऐप को ऐप-स्टोर पर नहीं किया अप्रूव

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Sep 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Apple has refused to approve the government’s anti-spam iPhone app
Apple

    एप्पल और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक बार फिर से आमने-सामने हैं। पिछले एक साल से दोनों के बीच भारतीय आईफोन यूजर्स के डाटा को लेकर चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है, हालांकि यह विवाद एक सप्ताह पहले ही उठा था लेकिन अब इस मामले की पूरी जानकारी सामने आई है।

    ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कुछ दिन पहले एप्पल को फटकारते हुए कहा था कि कंपनी पिछले एक साल से आईफोन यूजर्स डाटा को लेकर आनाकानी कर रही है, वहीं अब कंपनी ने ट्राई के डोंट डिस्टर्ब ऐप (एंडी स्पैम) को ऐप स्टोर पर अप्रूव करने से मना कर दिया है। बता दें कि यह इस ऐप में यूजर्स को फोन के कॉन्टेक्ट सहित कई डाटा को एक्सेस देना होता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ​ WhatsApp यूज करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

    हालांकि एप्पल ने इस मुद्दे पर अभी खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन बताया जा रहा है आईफोन यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कंपनी ट्राई के ऐप को अप्रूव नहीं कर रही है। वहीं शर्मा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, 'एप्पल की यह प्राइवेसी ट्राई के हिसाब से ठीक नहीं है। एप्पल पर हम उसकी प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन करने का दवाब नहीं बना रहे हैं, लेकिन यूजर्स डाटा पर किसी कंपनी का अधिकार हो, यह भी कोई तर्क नहीं है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है ट्राई का डोंट डिस्टर्ब ऐप

    एप्पल के ऐप स्टोर पर भले ही इस ऐप को लेकर विवाद चल रहा है लेकिन एंड्रॉयड के लिए यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर पहले से ही मौजूद है। इस ऐप की मदद से कोई भी यूजर्स अनचाहे नंबर से आने वाले कॉल्स और मैसेज को स्पैम मार्क कर सकता है। उसके बाद ट्राई उस नंबर की जांच करेगा और एक्शन लेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें