इस सप्ताह ये रहीं टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की खबरों में आपका स्वागत है। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस बार भी हम आपके लिए लेकर आए हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया की बड़ी खबरें। तो आइए देखते हैं इस 25 जून से 01 जुलाई तक टेक वर्ल्ड में क्या हुआ?

फेसबुक मैसेंजर ऐप में जुड़े रिएक्शन और मास्क फीचर्स
वीडियो चैट को बेहतर बनाने के लिए फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप को अपडेट किया है। नए अपडेट में स्नैपचैट के फीचर्स जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं। फेसबुक मैसेंजर मे फोटो फिल्टर और रिएक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही मैसेंजर में फेसुबक ऐप वाले 5 रिएक्शन प्यार, हाहा, वाह, उदास और गुस्सा भी जोड़े गए हैं।

WhatsApp लाया मीडिया बंडलिंग फीचर
व्हाट्सऐप जल्द ही कुछ नए फीचर्स लॉन्च करने वाला है जो काफी मजेदार होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के बाद जब एक साथ 1 से ज्यादा फोटो या वीडियो शेयर करेंगे तो वह अलग-अलग नहीं, बल्कि बंडल के रूप में आपके दोस्त के पास पहुंचेंगे।