GST हुआ लागू, इन कंपनियों के स्मार्टफोन होंगे महंगे

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Jul 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
GST Rollout with 10 percent customs duty on imported mobile phones
Mobile

    शनिवार की आधी रात मोदी सरकार ने पूरे देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू कर दिया है। इसे आजाद भारत का सबसे बड़ा सुधार बताया जा रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से कई चीजें महंगी हो गई हैं तो कई चीजें सस्ती हो गई हैं।

    मोदी सरकार ने मोबाइल फोन, मोबाइल फोन के पुर्जों और कुछ इलेक्‍ट्रॉनिक सामानों पर 10 फीसदी बेसिक कस्‍टम ड्यूटी (BCD) लगा दी है जिसके बाद इन सामानों को विदशों से मंगाना महंगा हो जाएगा।

    विज्ञापन

    जिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी लागू होगी उनमें स्मार्टफोन, फोन का चार्जर, बैटरी, हेडफोन, माइक्रोफोन, की-पैड शामिल हैं। साथ ही यूएसबी केबल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं मोबाइल के कुछ अन्य पार्ट्स जैसे- प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर्स डिस्प्ले, टच पैनल, कवर ग्लास, वाइव्रेटर पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन कंपनियों के मोबाइल हो जाएंगे महंगे

    माइक्रोमैक्स
    माइक्रोमैक्स

    सरकार ने विदेश से मंगाए जाने वाले मोबाइल फोन, फोन के पार्ट्स पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी लगा दी है जिसके बाद दूसरे देशों से भारत में मंगाए जाने वाले स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो सरकार ने जीएसटी लागू करके एप्पल, शाओमी, नोकिया, मोटोरोला, लेनोवो और घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनियों जैसे- इंटेक्स, लावा, माइक्रोमैक्स को बड़ी राहत दी है।

    जीएसटी के बाद अब सैमसंग, एलजी, ओप्पो, वीवो, जियोनी, एचटीसी जैसी विदेशी कंपनियां भारत में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर मजबूर होंगी। यानी जब तक भारत में इन कंपनियों के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट शुरू नहीं हो जाते, तब तक इनके फोन महंगे बिकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें