इस वीक ये रहीं Tech World की बड़ी खबरें

16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2017 तक का सप्ताह खत्म हो रहा है तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की बड़ी टेक्नोलॉजी खबरों पर। जैसे- कौन-कौन से मोबाइल लॉन्च हुए, कौन-सी नई टेक्नोलॉजी आई, कौन-सा मोबाइल आपके लिए है बेस्ट। अगली स्लाइड में देखें सुर्खियां।

लेनोवो मिक्स 510
लेनोवो ने भारत में अपना नया टू-इन-वन लैपटॉप मिक्स 510 लॉन्च कर दिया है। मिक्स 510 के आई3 वेरिएंट की कीमत 53,390 रुपये और आई5 वेरिएंट की कीमत 79,890 रुपये है। लेनोवो मिक्स 510 में 12.2 इंच की फुल एचजी डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। लैपटॉप विंडोज-10 पर काम करता है। इस लैपटॉप में एक्टिव पेन, डॉल्बी स्टीरियो स्पीकर्स और डिटेचेबल की-बोर्ड दिया गया है। लैपटॉप का वजन बिना की-बोर्ड के केवल 880 ग्राम है। बैटरी की बात करें तो, इसकी बैटरी लाइफ 7.5 घंटे की है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

LG G6 की प्री-बुकिंग
एलजी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी 6 की भारत में लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पर ऑफर भी दे रहा है। जी6 पर मिल रहे स्पेशल ऑफर के तहत फोन की प्री-बुकिंग पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। एलजी ने जी6 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च किया था। कंपनी स्मार्टफोन को भारत में 24 अप्रैल को लॉन्च करेगी।