मोबाइल पर बात करना और होगा महंगा, 25 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं प्रीपेड प्लान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 14 Feb 2020 02:08 PM IST
jio, airtel, vodafone-idea prepaid plans may hike soon know expected price details in hindi
prepaid plans - फोटो : amar ujala

    मोबाइल पर बात करना अब महंगा होगा, क्योंकि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया तीनों ही आने वाले समय में प्रीपेड प्लान महंगे कर सकती हैं। दरअसल, हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि कंपनियां एजीआर (AGR) का भुगतान करने के लिए जल्द प्रीपेड प्लान की कीमत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, अब तक तीनों कंपनियों ने टैरिफ हाइक को लेकर कोई सकेंत नहीं दिए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन तीनों कंपनियों ने पिछले साल दिसंबर में अपने टेरिफ प्लान महंगे किए थे। तो आइए जानते हैं प्रीपेड प्लान में 25 फीसदी बढ़ोतरी होने के बाद आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मौजूदा प्लांस के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी...

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    जियो का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    अगर जियो के इस प्लान में 25 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 186 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 37.25 अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट, 100 एसएमएस, प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

    airtel
    airtel

    एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान

    यदि एयरटेल के इस प्लान में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसकी कीमत 273 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए 54.75 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एप्स और 28 दिनों की समय सीमा मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें