BSNL ने मार्केट में उतारा खास ऑफर, मिलेगी 240 दिनों से ज्यादा की वैधता

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बढ़ी हुई वैधता मिलेगी। लेकिन यूजर्स इस ऑफर का फायदा सिर्फ 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक के बीच में ही उठा सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में उपभोक्ताओं को पहले की तरह कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। कंपनी ने इससे पहले कई सारे खास ऑफर्स बाजार में उतारे थे, जिनसे यूजर्स को बहुत फायदा हुआ था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

बीएसएनएल का 999 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में उभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। लेकिन इस पैक में यूजर्स को डाटा और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को बीएसएनएल हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन सिर्फ दो महीने के लिए देगी। वहीं, नए ऑफर के तहत जो यूजर्स 15 फरवरी से 31 मार्च के बीच इस प्लान को रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें 270 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि, इस प्लान की असल समय सीमा 240 दिनों की है।

बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 60 दिनों की है।