Jio और Airtel के शानदार प्लान, मिलेगी डाटा और कॉलिंग की सुविधा, कीमत 100 रुपये से कम

अगर आपके मोबाइल का डाटा समय से पहले खत्म हो गया है और आप किफायती कीमत वाले एड-ऑन प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि आज हम यहां आपको जियो और एयरटेल के कुछ खास 4जी वाउचर्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है। इसके साथ ही आपको इन सभी रिचार्ज पैक में पर्यापत डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए इन कंपनियों के प्लांस पर डालते हैं एक नजर...

Jio का 21 रुपये वाला प्लान
जियो यूजर्स को इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 200 नॉन-जियो मिनट देगी। वहीं, यूजर्स इस पैक को मौजूदा प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं।

Jio का 51 रुपये वाला प्लान
जियो यूजर्स को इस प्लान में 6 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 500 नॉन-जियो मिनट देगी। वहीं, यूजर्स इस पैक को मौजूदा प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं।