शाओमी के इन 5 स्मार्टफोन पर लग सकता है हमेशा के लिए बैन, देखें लिस्ट

चाइनीज स्मार्टफोन निर्मता कंपनी शाओमी भारतीय मोबाइल बाजार में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है। कंपनी प्रत्येक कुछ महीने पर भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर देती है और साथ ही कीमत का भी पूरा ख्याल रखती है। शाओमी के अधिकतर पोपुलर स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम ही है। इसी बीच शाओमी पर पेटेंट चोरी का आरोप लगा है जिसके बाद शाओमी के 5 स्मार्टफोन के प्रोडक्शन पर खतरा मंडरा रहा है। आइए देखते हैं लिस्ट।

सबसे पहले आपको बता दें कि शाओमी पर पेटेंट चोरी का आरोप लगा है और यह मुकदमा चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी कूलपैड ने किया है। कूलपैड ने यहां तक कह दिया है कि शाओमी को एमआई मिक्स2 का प्रोडक्शन तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।

कूलपैड ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाओमी ने मल्टी सिम कार्ट डिजाइन जैसी कई टेक्नोलॉजी के कॉपीराइट का उल्लंघन किया है। जिन स्मार्टफोन को बंद करने के लिए कूलपैड ने मुकदमा किया है उनमें शाओमी रेडमी नोट 4एक्स (भारत में नोट 4), एमआई 6, एमआई मैक्स2, एमआई नोट 3 और एमआई 5एक्स (भारत में एमआई ए1) शामिल हैं।