बदल गई भारतीय यूजर्स की पसंद, बड़ी स्क्रीन के साथ चाहिए क्वॉलकॉम का प्रोसेसर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 12 May 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone buyers in India looking for bigger screens, more memory, preferred qualcomm processor
Mobile

    भारतीय मोबाइल बाजार दुनिया का सबसे तेजी से उभरता हुआ बाजार है। ऐसे में सभी मोबाइल कंपनियां भारत में आए दिन अलग-अलग फीचर्स के साथ फोन पेश कर रही हैं।

    फोन में नए फीचर के मिलने के साथ लोगों की पसंद भी बदल गई है। 2016 तक जहां लोग 5 इंच से कम डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को पसंद कर रहे थे, वहीं अब लोगों की पहली पसंद बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन हो गए हैं।

    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट के विजिटर्स के आंकड़ों की मानें तो अब यूजर्स 4 जीबी रैम और 5 इंच से बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को प्राथमिकता दे रहे है। साथ ही 16 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन खरीदने वालों की संख्या अब 15 प्रतिशत से भी कम हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मेमोरी, डिस्प्ले और रैम के अलावा अब यूजर्स मीडियाटेक के प्रोसेसर के मुकाबले क्वॉलकॉम के प्रोसेसर को तवज्जो दे रहे हैं। इसके अलावा लोग 4000 एमएएच या इससे ज्यादा क्षमता की बैटरी वाले फोन को खरीदना पसंद कर रहे हैं। 64 जीबी की स्टोरेज वाले फोन को खरीदने वालों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें