एयरटेल ने खेला बड़ा दांव, डाटा खत्म होने के बाद भी चला सकेंगे इंटरनेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 17 May 2018 05:58 PM IST
Airtel has updated its FUP for Prepaid subscribers
airtel

    एयरटेल ने इस बार जियो की एक कमी का फायदा उठाते हुए बड़ा दांव खेला है। अभी तक सभी कंपनियों के यूजर्स को फेयर यूजेज पॉलिसी (FUP) के तहत हर रोज एक सीमा तक की डाटा इस्तेमाल करने को मिलता है। एफयूपी पूरी होने के बाद डाटा की स्पीड कम हो जाती है।

    बस, इसी बात का फायदा एयरटेल ने उठाया है और कंपनी ने अपने ग्राहकों को प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाले डाटा के खत्म होने के बाद भी स्पीड देने का वादा किया है, हालांकि यह स्पीड 148 Kbps ही रहेगी। बता दें कि इससे पहले जियो ने डाटा खत्म होने के बाद स्पीड को 64 केबीपीएस कर दिया है।

    वैसे एयरटेल ने कुछ नया नहीं किया है। बीएसएनएल पहले से ही अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रहा है। उदाहरण के लिए अगर आपने एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान खरीद लिया है तो रोज के 1.4 जीबी डाटा इस्तेमाल करने के बाद यानि डाटा खत्म होने के बाद आप 128केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चला सकेंगे।

    एयरटेल के 92 रुपये और 49 रुपये वाले दोनों प्लान के फायदे की बात करें तो ये दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जिनका काम रोज के 1.4 जीबी या 1 जीबी डाटा से नहीं चलता है। एयरटेल के 92 रुपये वाले प्लान में जीबी डाटा मिल रहा है, वहीं 49 रुपये वाले प्लान में 3 जीबी डाटा मिल रहा है।

    92 रुपये वाले प्लान की वैधता जहां 7 दिनों की है, वहीं 49 रुपये वाले प्लान की वैधता 1 दिन की है। हालांकि इन दोनों प्लान की सबसे बड़ी कमी इनके साथ कॉलिंग का नहीं मिलना है। इन दोनों प्लान में प्रतिदिन इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें