BSNL ने शानदार प्लान किया लॉन्च, असीमित कॉलिंग के साथ मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 02 Jun 2020 12:10 PM IST
BSNL launch new rs 365 plan offers 2 gb data daily with unlimited calling know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए शानदार प्री-पेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 365 रुपये है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रिंग बैक कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। फिलहाल, यह प्री-पेड प्लान केरल सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इस प्लान को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 365 रुपये वाला प्लान

    बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान पर 250 पर मिनट की फेयर पॉलिसी लागू रहेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैंक टोन की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    BSNL
    BSNL

    BSNL का 699 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें