WeTransfer Ban: बड़ी फाइलों को भेजने के लिए कर सकते हैं इन चार वेबसाइट्स का इस्तेमाल

सरकार ने लोकप्रिय फाइल शेयरिंग वेबसाइट वीट्रांसफर पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद भी कुछ इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के नेटवर्क पर वीट्रांसफर वेबसाइट खुल रही थी जिसके बाद सरकार ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को वीट्रांसफर को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, हालांकि वीट्रांसफर पर प्रतिबंध लगाने का कारण क्या है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है।

वीट्रांसफर की जरूरत क्या है?
आपमें से कई लोग वीट्रांसफर के बारे में जानते होंगे, लेकिन जो लोग इसके बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि वीट्रांसफर एक फाइल शेयरिंग वेबसाइट है जिसकी मदद से आप दुनिया के किसी भी कोने में 20 जीबी तक की फाइल भेज सकते हैं। लॉकडाउन में यह साइट काफी उपयोगी साबित हो रही थी, क्योंकि वर्क फ्रॉम होम के दौरान इसके जरिए बड़ी-से-बड़ी फाइलें शेयर हो रही थीं। तो अब सवाल यह है कि वीट्रांसफर के अलावा कौन-कौन सी वेबसाइट हैं जो वीट्रांसफर का विकल्प बन सकती हैं? आइए जानते हैं...

Smash
Smash काफी हद तक वीट्रांसफर जैसा ही है। इसके जरिए आप बिना अकाउंट बनाएं फाइल अपलोड करके शेयर कर सकते हैं। स्मैश से फाइल शेयर करने के लिए आपको वीट्रांसफर की तरह ही सिर्फ ई-मेल डालनी होगी और फाइल अपलोड करनी होगी। इस साइट पर आपके द्वारा अपलोड की फाइल 14 दिनों तक सेव रहती है। इसके जरिए आप 32 जीबी तक की फाइल शेयर कर सकते हैं।