Airtel का धमाकेदार ऑफर, अब 100 रुपये से कम में मिलेगा 12GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 May 2020 05:32 PM IST
Airtel double data offer on rs 98 add on plan users get 12 gb data know in detail
Airtel

    लॉकडाउन को ध्यान में रखकर टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने डबल डाटा ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 98 रुपये वाले एड-ऑन पैक में 12 जीबी डाटा मिलेगा। इससे पहले कंपनी इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 6 जीबी डाटा प्रदान करती थी। हालांकि, कंपनी का यह ऑफर अन्य एड-ऑन प्लान पर लागू नहीं है।

    Airtel Bharti
    Airtel Bharti

    एयरटेल का 98 रुपये वाला प्लान

    डबल डाटा ऑफर के तहत एयरटेल यूजर्स को इस एड-ऑन पैक में 28 दिनों के लिए 12 जीबी डाटा मिलेगा। इससे पहले कंपनी यूजर्स को सिर्फ 6 जीबी डाटा देती थी। हालांकि, यह ऑफर इस प्लान के अलावा अन्य एड-ऑन रिचार्ज पैक पर उपलब्ध नहीं है।

    airtel
    airtel

    एयरटेल ने हाल ही में लॉन्च किए तीन प्री-पेड प्लान

    एयरटेल ने कुछ दिनों पहले ही तीन नए प्री-पेड प्लान को भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा था। इन तीनों प्री-पेड प्लान की कीमत 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये है। यूजर्स को तीनों प्री-पेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें