साल 2017 के 17 सस्ते 4G स्मार्टफोन, कीमत 3,999 से शुरू, Nokia, Moto और शाओमी के फोन शामिल

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Dec 2017 06:45 PM IST
17 Best 4G VoLTE Smartphone Mobiles Under Rs 6999 from Year 2017
best 4g smartphone

    साल 2017 खत्म हो रहा है। नए साल में कई सारे नए काम होंगे जिसका आपने संकल्प भी लिया होगा लेकिन पुराने साल पर एक नजर डालना जरूरी है। इस रिपोर्ट में हम आपको साल 2017 के ऐसे 17 4जी स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 3,999 रुपये से शुरू है और अधिकतम कीमत 6,999 रुपये है। इस लिस्ट में शाओमी, मोटोरोला, पैनासोनिक, नोकिया और इंटेक्स जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन हैं।

    ह कंपनी ने एक्वा 4ए का अपग्रेडेड वर्जन है
    ह कंपनी ने एक्वा 4ए का अपग्रेडेड वर्जन है - फोटो : Intex

    इंटेक्स Aqua A4+

    इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट के साथ 4.5 इंच की डिस्प्ले, 1.3GHz क्वॉडकोर स्प्रिडट्रम SC9822 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2000mAh की बैटरी और कीमत 3,999 रुपए है।

    Swipe Elite
    Swipe Elite

    स्वाइप एलीट-3

    स्वाइप का यह फोन 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6 पर काम करता है। साथ ही ये 4 जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें