गूगल के ये पांच एप्स आपके फोन के लिए हैं बेहद जरूरी, आएंगे बहुत काम

दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे एप्स उपलब्ध करवाए हैं, जिनसे लोगों को बहुत फायदा हुआ है। इन सभी एप्स की खास बात यह है कि इनसे यूजर्स का निजी डाटा प्रभावित नहीं होता हैं। साथ ही यूजर्स के डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। आज हम आपको गूगल के पांच सबसे खास एप्स के बारे में बताएंगे, जो आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना देंगे। तो चलिए जानते हैं गूगल के इन पांच एप्स के बारे में...

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड एप
यूजर्स इस एप के जरिए किसी सर्वे में भाग लेकर या लोकल गाइड बनकर कमाई कर सकते हैं। हालांकि, यूजर्स को कमाई क्रेडिट के रूप में मिलेगी। इन क्रेडिट से यूजर्स गूगल से जुड़ी चीजें खरीद सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

गूगल कीप एप
गूगल कीप रिमांडर एप के रूप में काम करता है। यूजर्स इस एप में जरूरी काम के लिए रिमांडर सेट कर सकते हैं, जो समय आने पर रिमाइंड कराता रहेगा। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।