ये 17 एंड्रॉयड एप्स आपके फोन के लिए हैं बहुत खतरनाक, तुरंत करें डिलीट

सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने फिर से 17 ऐसे एंड्रॉयड एप्स की पहचान की है जो आपके स्मार्टफोन के लिए बहुत ही खतरनाक हैं। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Bitdefender ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर पर 17 ऐसे एप्स मौजूद हैं जो स्मार्टफोन के लिए ठीक नहीं हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन खतरनाक एप्स को 5,50,000 से भी अधिक बार डाउनलोड्स किया गया है। ऐसे में यदि इनमें से कोई भी एप आपके फोन में है तो उसे तुरंत डिलीट करें... आइए जानते हैं इन एप्स में...

इन एप्स से क्या हैं खतरे?
ये एप्स आपके फोन में पॉप अप विज्ञापन देते हैं जो कि आपकी बैटरी के सबसे बड़े दुश्मन हैं, हालांकि इनमें से किसी एप्स में वायरल नहीं मिला है लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप्स आपके फोन में आसानी से मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं और एक बार यदि आपके फोन में कोई मैलवेयर आ गया तो समझिए आपके फोन पर हैकर का कब्जा हो गया। अगली स्लाइड में जानें इन एप्स के बारे में...
