सैमसंग गैलेक्सी एम30 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे 3 रियर कैमरे

सैमसंग ने भारत में अपनी एम सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम30 (Samsung Galaxy M30) लॉन्च कर दिया है। यह फोन देखने में सैमसंग गैलेक्सी एम20 (रिव्यू) जैसा ही लेकिन इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 की तरह एम30 की बिक्री भी ऑनलाइन स्टोर से होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।