सैमसंग गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 की फ्लैश सेल आज, जियो देगा डबल डाटा

सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy M20 और M10 की आज एक बार फिर से फ्लैश सेल है। इन दोनों फोन को आज यानि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमेजॉन और सैसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 रिव्यू सैमसंग के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। Galaxy M20 और M10 का खासियतों की बात करें तो इन दोनों फोन में आपको वॉटरड्रॉप नॉच वी इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है।

वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 2GB+16GB की कीमत 7,990 रुपये और 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है।