64MP कैमरे वाले इस फोन को खरीदने का आज है मौका, 12 बजे होगी फ्लैश सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max flash sale today in India via amazon price and specification
Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : amarujala

    यदि आपको भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश है जिसमें दमदार प्रोसेसर के साथ 64 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा हो तो यह खबर आपके लिए है। शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max को आज यानी 26 अगस्त को फिर से खरीदने का मौका है। Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से होगी। Redmi Note 9 Pro Max के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 5020mAh की बैटरी है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    Redmi Note 9 Pro Max
    Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : xiaomi

    Redmi Note 9 pro Max की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    Redmi Note 9 Pro Max
    Redmi Note 9 Pro Max - फोटो : amarujala

    Redmi Note 9 pro Max की बैटरी और कनेक्टिविटी

    इसमें भी 5020एमएच की बैटरी मिलेगी लेकिन इसके साथ बॉक्स में 33 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, 3.5एमम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें