Poco X3 या Realme 7 Pro: 20000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे धांसू स्मार्टफोन?

Poco X3 भारत में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Poco X2 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने Poco X3 को तीन वेरिएंट्स और दो कलर वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Realme 7 Pro से है। आज हम आपको इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेस्ट रहेगा। तो डालते हैं एक नजर इन स्मार्टफोन के फीचर्स पर,

Poco X3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट में उतारा है। इनमें कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे शामिल हैं।
Realme 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह फोन मिरर ब्लैक और मिरर व्हाइट कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

Poco X3 में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB की रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें डुअल सिम (नैनो) दिया गया है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
Realme 7 Pro में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 180Hz है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में यूजर्स को 6 जीबी और 8 जीबी की रैम चुनने का विकल्प मिलता है। इस स्मार्टफोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
- लॉन्च से पहले ही लीक हो गई OnePlus 8T की कीमतें, दो वेरिएंट्स के साथ 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च
- Airtel, Jio और Vodafone के 300 रुपये से सस्ते इन प्लान्स में प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा, उठाएं फ्री कॉलिंग का मजा
- 6000mAh की बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ Poco X3 भारत में लॉन्च, कीमत 16999 रुपये से शुरू
- आपके घर के सामने लगेगी Xiaomi की दुकान, स्मार्टफोन से टीवी तक की होगी 'मोबाइल स्टोर' में बिक्री