लॉन्च से पहले ही लीक हो गई OnePlus 8T की कीमतें, दो वेरिएंट्स के साथ 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 22 Sep 2020 04:11 PM IST
OnePlus 8T prices leaked before launch, know its expected price
सांकेतिक - फोटो : TechTipster_

    OnePlus 8T की कीमतें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। बता दें कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में 14 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 8T फोन 8GB और 12GB रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। वियतनाम के टिपस्टर @chunvn8888 ने अपने ट्विटर अकाउंट पर OnePlus 8T की कीमतों को लेकर नया दावा किया है। उनके मुताबिक OnePlus 8T के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 यूरो होगी, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 69,000 रुपये होगी। वहीं, इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 यूरो होगी, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 78,000 रुपये होगी। यानी यह पुराने वर्जन से भी ज्यादा महंगा होगा।

    इससे पहले OnePlus 8T को अमेजन (Amazon) और कंपनी की वेबसाइट (OnePlus.in) पर टीज किया जा चुका है। OnePlus 8T भारतीय बाजार में 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इससे पहले, उम्मीद की जा रही थी कि कंपनी इसे सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

    अमेजन ( Amazon) ने OnePlus 8T की माइक्रोसाइट भी बना दी है, जिसमें “coming soon” का टैग दिया गया है। वेबसाइट पर एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया है, जहां जीतने वाले यूजर को प्राइज में OnePlus 8T फोन देने की बात कही गई है। वहीं, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in पर भी OnePlus 8T 5G का डेडिकेटेड वेबपेज बनाया गया है, जिसमें “coming soon” का टैग दिया गया है।

    Android Central की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 8T में 120Hz का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह OnePlus 8 से अलग होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिलता है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए OnePlus 8T के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी इसके रियर में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दे सकती है। इसके साथ इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस दिया जा सकता है।

    रिपोर्ट्स का दावा अगर सही हुआ तो फोटोग्राफी फीचर्स के मामले में OnePlus 8T बिलकुल OnePlus 8 जैसा हो सकता है। बता दें कि OnePlus 8 के रियर में भी 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। हालांकि, Android Central के मुताबिक OnePlus 8T में नए सेंसर वाले कैमरा दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स को बेतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलेगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 8T एंड्रॉयड 11 के साथ OxygenOS 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करेगा। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ SoC प्रोसेसर दे सकती है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें