OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R: दोनों फोन के फीचर्स एक ही जैसे हैं लेकिन कीमत में 6000 रु. का फर्क है, क्यों

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Jul 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R Price in India Specifications Compared
OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord 3 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। नॉर्ड सीरीज वनप्लस की मिडरेंज सीरीज है। OnePlus Nord 3 को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। OnePlus Nord 3 और OnePlus 11R की कीमतें तकरीबन बराबर हैं। OnePlus 11R में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 40 हजार रुपये की रेंज में OnePlus Nord 3 और OnePlus 11R दोनों में कौन-सा फोन बेस्ट है।

    OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R
    OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R: कीमत

    OnePlus 11R की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।वनप्लस नॉर्ड 3 को 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है।

    OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R
    OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R - फोटो : अमर उजाला

    OnePlus Nord 3 vs OnePlus 11R: डिस्प्ले

    OnePlus 11R में 6.74- इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स की है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट का सपोर्ट है।OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। पैनल में HDR10+ और सिक्योरिटी के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें