बिना इंटरनेट ऐसे चलाएं फेसबुक, अपडेट करें स्टेटस और भी बहुत कुछ

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Sep 2017 06:03 PM IST
How to access Facebook without Internet
Facebook

    वैसे तो इंटरनेट के बिना आजकल शायद ही कोई रहना पसंद करेगा। सबसे हाथ में स्मार्टफोन है और बिना इंटरनेट स्मार्टफोन किसी खाली डिब्बे से कम नहीं है। ऐसे में कई बार फोन का इंटरनेट खत्म होने के बाद हम बेचैन हो जाते हैं तो आइए आज हम आपको बिना इंटरनेट फेसबुक चलाने का तरीका बताते हैं।

    ये भी पढ़ेंः iOS 11 के 5 हिडन फीचर जो आपको बना सकते हैं iPhone जैसा स्मार्ट

    (प्रतिकात्मक तस्वीर)
    (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Ringbd

    अगर आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं जब फेसबुक स्टेटस अपडेट करना जरूरी हो और आपके पास इंटरनेट नहीं हो तो आप एक नंबर डायल करके फेसबुक अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 24 घंटे यानी एक दिन के लिए 1 रुपया खर्च करना होगा।

    USSD
    USSD

    दरअसल fonetwish फेसबुक के लिए USSD सर्विस देती है। अगर आप बिना इंटरनेट स्टेटस अपडेट करना चाहते हैं तो अपने फोन से *325# या *fbk# डायल करकें। इसके बाद आपसे आपका फेसबुक यूजर आईडी और पासवर्ड मांगा जायेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें