32 इंच वाली इन 4 स्मार्ट LED TV में उठाएं HD क्वालिटी का मजा, कीमत 12999 रुपये से शुरू

अगर आप एक स्मार्ट एलईडी टीवी खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 15000 रुपये से कम है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए चार ऐसी स्मार्ट एलईडी टीवी लेकर आए हैं, जिनमें आपको 32 इंच की एचडी स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा इन टीवी में आपको कई ओटीटी एप्स के साथ कई हाईटेक फीचर्स भी मिलते हैं। इन टीवी में आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड एक्सपीरियंस भी मिलता है। तो डालते हैं एक नजर।

LG के इस एंट्री लेवल बजट स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह टीवी Web ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, और कई अन्य OTT एप्स मिलते हैं। इसमें 50Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR डिस्प्ले दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें सेट-टॉप बॉक्स को कनेक्ट करने के लिए दो एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें गेमिंग कंसोल और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव में प्लग करने के लिए इसमें एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। आप टीवी को अपने वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 10W आउटपुट के साथ फ्रंट में दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो दिया गया है।

सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह टीवी सैमसंग के अपने टिजेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें कई OTT एप्स मिलते हैं। इसमें स्क्रीन-मिररिंग का भी फीचर मिलता है, जिससे आप अपने पर्सनल कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकते हैं, और अपने लाइव कास्ट को भी शेयर कर सकते हैं। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला HDR 10 स्क्रीन दिया गया है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें 20W स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी डिजिटल प्लस सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है।
- घर बैठे मोबाइल पर देखें IPL 2020 के सभी LIVE मैच, ये हैं 5 सबसे किफायती प्लान्स
- Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro का नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- पांच कैमरों वाला Vivo Y51 (2020) हुआ लॉन्च, पढ़ें कीमत से खासियत तक सब कुछ
- Realme C11 की दोपहर 12 बजे से सेल शुरू, 7499 रुपये की कीमत में मिलते हैं कई शानदार फीचर्स