पांच कैमरों वाला Vivo Y51 (2020) हुआ लॉन्च, पढ़ें कीमत से खासियत तक सब कुछ

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Wed, 16 Sep 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y51 2020 launched, know its price and specifications
Vivo Y51 2020 - फोटो : Vivo

    Vivo Y51 (2020) पाकिस्तान में लॉन्च हो गया है। इसमें यूजर्स को 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इसमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन पाकिस्तान से बाहर दूसरे देशों में बिक्री के लिए कब उपलब्ध होगा इसको लेकर कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है।

    Vivo Y51 (2020) की कीमत 36,999 पाकिस्तानी रुपया है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 16,300 है। पाकिस्तान में इसकी पहली सेल 19 सितंबर को होगी। हालांकि, ग्राहक इसे प्रीबुक कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रिमी व्हाइट कलर वेरिएंट्स में उतारा है।

    विज्ञापन

    Vivo Y51 (2020) में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया है, जिसमें फ्रंट कैमरा लगा है। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y51 (2020) में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Vivo Y51 (2020) स्मार्टफोन में डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज होता है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें