Amazfit GTS Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी वाली बजट स्मार्टवॉच

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 12 Nov 2019 06:26 PM IST
Amazfit GTS Review Should you buy it or not
Amazfit GTS Review - फोटो : amar ujala

    Huami कॉर्पोरेशन ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit GTS पेश की है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। अमेजफिट जीटीस को Amazfit GTR की कीमत पर ही बाजार में उतारा गया है, लेकिन नई वॉच में कई बदलाव किए गए हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह स्मार्टवॉच?

    Amazfit GTS Review
    Amazfit GTS Review - फोटो : amazon

    Amazfit GTS की स्पेसिफिकेशन

    इसमें 1.65 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 348x442 पिक्सल है। डिस्प्ले की डिजाइन घुमावदार है और उस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM रेटिंग है। इसके अलावा इसमें जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ v5.0, 24 घंटे हर्ट मॉनिटरिंग, अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल और 12 तरह के स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। इसमें 220एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 14 दिनों के बैकअप का दावा किया है। यह स्मार्टवॉच लोकेशन के हिसाब से हवा का दबाव भी बताती है।

    Amazfit GTS Review
    Amazfit GTS Review - फोटो : amar ujala

    Amazfit GTS की डिजाइन

    डिजाइन के मामले में एमेजफिट ने इसबार शानदार काम किया है, हालांकि अमेजफिट की पहले भी लॉन्च हुईं स्मार्टवॉच की डिजाइन अच्छी ही रही है। Amazfit GTS की डिजाइन का अंदाजा आप बस इसी बात से लगा लें कि इसको देखकर पहली नजर में इसे कोई एपल वॉच समझ सकता है। सिलिकॉन की स्ट्रैप है जिसकी क्वालिटी शानदार है। जल्द टूटने या किसी तरह के खरोंच नहीं आने वाले हैं। इसकी डिजाइन किसी प्रीमियम स्मार्टवॉच की तरह है। चार्जिंग के लिए घड़ी के नीचे मैग्नेट प्वाइंट मिलता है और चार्जिंग के लिए कंपनी एक मैग्नेट केबल भी दे रही है। सेंसर भी नीचे की ओर ही दिया गया है। इसकी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। ऐसे में डिस्प्ले पर आसानी से खरोंच नहीं आने वाले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें