Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?

अजय वर्मा
अजय वर्मा, अमर उजाला, नोएडाअजय वर्मा
Mon, 11 Nov 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Tecno Camon 12 Air Review In Hindi Know Price And Specifications
Tecno Camon 12 Air Review - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अक्टूबर की शुरुआत में अपने सबसे खास स्मार्टफोन कैमन 12 एयर (Tecno Camon 12 Air) को लॉन्च किया था। टेक्नो कैमन 12 एयर कंपनी के पहले पेश हुए डिवाइस की तुलना में बहुत बेहतर है, क्योंकि यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिला है। वहीं, इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें पंच होल कैमरा दिया है, जिससे शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकेगी। टेक्नो ने इस फोन की कीमत 9,999 रुपये रखी है। तो चलिए जानते है रिव्यू में कैसा है टेक्नो कैमन 12 एयर...

    Tecno Camon 12 Air का डिजाइन और डिस्प्ले

    Tecno Camon 12 Air Review
    Tecno Camon 12 Air Review - फोटो : amar ujala

    टेक्नो कैमन 12 एयर के डिजाइन की बात करें, तो इसका लुक बहुत आकर्षक है। साथ ही कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल पर ग्लास फिनिशिंग दी है, हालांकि बॉडी प्लास्टिक की है। ग्लास फिनिशिंग फोन को प्रीमियम लुक देती है। साथ ही ग्राहकों को नीचे की तरफ स्पीकर्स, चार्जर और हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    वहीं, टेक्नो ने इस डिवाइस में 6.55 इंच का एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके साथ ही स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 फीसदी है। ग्लासी डिजाइन मिलने के बाद ही इसपर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं, हालांकि फोन हाथ से फिसलता बहुत है। ऐसे में कंपनी ने इसके साथ बैक कवर भी दिया है। हमारा वीडियो देखने से लेकर गेमिंग तक का अनुभव बेहतरीन रहा है। वहीं, दूसरी तरफ यह फोन स्टेलर पर्पल और बे ब्लू कलर विकल्प के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Camon 12 Air की रैम, इंटरनल स्टोरेज और ऑपरेटिंग सिस्टम

    Tecno Camon 12 Air
    Tecno Camon 12 Air - फोटो : amar ujala

    कंपनी ने इस फोन को केवल 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा है। वहीं, इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गेमिंग और हैवी एप्स को संचालित करने के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी दिया गया है।

    फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो यह बहुत एक्टिव है, एक बार उंगली रखने से ही फोन अनलॉक हो जाता है। लेकिन इसका फेस रिकॉग्निशन फीचर यूजर्स को थोड़ा परेशान कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। हमें कॉलिंग को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। लेकिन इस फोन की बैटरी तेजी से ड्रेन हो होती है।

    Tecno Camon 12 Air कैमरा

    Tecno Camon 12 Air Review
    Tecno Camon 12 Air Review - फोटो : amar ujala

    टेक्नो कैमन 12 एयर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ही इसकी खासियत है, क्योंकि लो लाइट में भी यह फोन शानदार पिक्चर क्लिक कर सकता है। कंपनी ने इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, पांच मेगापिक्सल का bokeh और दो मेगापिक्सल का नाइट मोड वाला सेंसर दिया है। वहीं, यूजर्स आठ मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। आपको कैमरा सेटिंग में शटर साउंड, लोकेशन, टच कैप्चर और ऑटो वाटर मार्क जैसे ऑप्शन मिलेंगे। इन विकल्प को आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा तस्वीरों को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई कैम, बोके मोड, एआर शूट और पैनोरमा मोड जैसे फीचर्स दिए हैं।

    Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?

    कैमरे की परफॉर्मेस की बात करें तो कम रौशनी में फोटो में बहुत ही ज्यादा न्वाइज आती है, जबकि दिन की रौशनी में अच्छी फोटो आती है। कैमरे के साथ रिव्यू के दौरान हमें एक दिक्कत हुई कि कि किसी सब्जेक्ट पर फोकस करने पर कैमरा लाइट अपने आप कम दे रहा है। ऐसे में फोटो के लिए पर्याप्त रौशनी होते हुए भी फोटो में रौशनी नजर नहीं आती है। कंपनी ने इसमें मैक्रो लेंस भी दिया है लेकिन रिव्यू के दौरान हमें इसका कुछ खास फायदा नहीं मिला।

    Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?

    पोट्रेट मोड का परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है। इस फोन से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि वीडियो रिकॉर्डिंग में भी आपको वाइड एंगल का सपोर्ट मिलता है। वाइड एंगल वीडियो और फोटो दोनों मोड में बढ़िया काम करता है। कैमरे के साथ दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई कई बार फोटो को बर्न कर देता है। एक तरीके से इसे व्हाइट बैलेंस में समस्या कहा जाएगा।

    Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?

    Tecno Camon 12 Air बैटरी

    Tecno Camon 12 Air Review
    Tecno Camon 12 Air Review - फोटो : amar ujala

    टेक्नो ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसमें फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट नहीं मिला है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी बैकअप 12 घंटों का है। लेकिन यह फोन 10 घंटे तक काम करता है। वहीं, इसकी बैटरी 50 फीसदी चार्ज होने के लिए 40 मिनट से ज्यादा का समय लेती है।

    अगर आप भी अपने लिए कम बजट वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे है, तो टेक्नो कैमन 12 एयर को चुन सकते है। आपको इसमें बड़ा डिस्प्ले और शानदार बैटरी मिलेगी। वहीं, आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। साथ ही इसके तीनों लेंस ठीक-ठाक काम करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें